Hindi Paheliyan Jokes Riddles Puzzle Quiz

Welcome to India Biggest हिंदी पहेलियाँ चुटकुले Funny Jokes Puzzle Quiz Game Questions Answers website HindiPaheliyan.co.in

PaheliyanRiddles

10 funny paheliyan in hindi with answer | Ten funny riddles in hindi with answers | 10 funny questions with answers in hindi

1. बतलाओ ऐसी दो बहने ,
संग हँसती है ,संग गाती है |
उजले काले वस्त्र पहने ,
पर मिल कभी न पाती है |
बताओ क्या ?

2. सिर है छोटा तथा पेट बड़ा ,
तीन पैर पर रहे खड़ा |
खाता वायु और पिता तेल ,
फिर दिखलाता है अपना खेल |
बताओ क्या ?

3. एक परिंदा ऐसा देखा ,
तालाब किनारे रहता था |
मुहँ से अग्नि उगलता था ,
पूंछ से द्रव को पीता था |
बताओ क्या ?

4. भैया मैं हूँ तीन पंख का
चार महीने पाता आराम |
बिजली का प्रवाह हूँ मैं सहता
घंटो मैं तो चलता ही रहता |
बताओ क्या ?

5. शुरू कटे तो कान कहलाऊ
बीच कटे ओ मन कहलाऊ |
परिवार की मैं करू सुरक्षा
बारिश ,आंधी ,धुप से रक्षा
बताओ क्या

6. वह पाले नही भैंस या गाय
फिर भी वह दूध – मिलाई खाए |
घर बैठे ही वह करे शिकार
शेर भी गया उससे हार |
बताओ क्या ?

7. शुरू कटे मर जाऊ
पानी सदैव पेट मे लाऊ |
आखिर कटे मैं गिला करूं
बर्तनों मे ही मैं मिला करूं |
बताओ क्या ?

8. मै रहता हूँ काला का काला
चाहे साबुन मे मुझको धोलो |
मै रहता हूँ मिटटी के नीचे
नाम है मेरा झट बोलो |
बताओ क्या ?

9. एक खेत मे ऐसा हुआ ,
आधा बगुला आधा सुआ |
बताओ क्या ?

10. रात गली में खड़ा -खड़ा ,
डंडा लेकर बड़ा -बड़ा |
रहो जागते होशियार ,
कहता वो बार -बार |
बताओ क्या ?

Paheliyan in Hindi with Answers –

1. Eyes
2. Stove
3.दीपक
4.Fan
5.मकान
6.Cat
7.गिलास
5.कोयला
9.मूली
10.चौकीदार