1. छत मे एक अजूबा देखा ,
लाल तवे को चलते देखा |
दिन भर फेरा करता रहता ,
पूरब से पशिचम को चलता
बताओ क्या ?
2. दो अक्षर का नाम मेरा,
आता हूँ खाने मे काम |
उल्टा लिखदो नाच दिखाऊ ,
फिर क्यों अपना नाम छिपाऊ ?
बताओ क्या ?
3. नित्य सवेरे आता है ,
नये -नये समाचार लाता है |
जो कोई पढ़ाता है उसको ,
बुद्धिमान वो बन जाता है |
बताओ क्या ?
4.द्वार पर दीवार
चिपकी ऐसी ही पड़ी है |
काम कबहूं नही करत ,
खाने पर दृष्टि गडी है |
बताओ क्या ?
5.एक जानवर है ऐसा ,
जिसकी दुम पर पैसा |
ताज पहने सर पर ,
राजा के जैसा |
बताओ क्या ?